आगरालीक्स आगरा में महंगाई का झटका, आज से घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट बढ़े, जानें अब आगरा में एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के रेट। ( Agra Live News: Domestic LPG Cylinder price hiked by Rs 29, New rate of LPG, Petrol, Diesel & CNG in Agra )
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष केे चलते पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के रेट बढ़ाए हैं। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के रेट मार्च में 60 रुपये बढ़ाए थे इसके बाद से रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। तीन महीने बाद एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर के रेट बढ़ा दिए गए हैं।
29 रुपये बढ़ाए गए रेट
मार्च में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 60 रुपये बढ़ाए गए थे, सात जून 2026 से घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब आगरा में आज से घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 954.50 रुपये हो गए हैं। इससे पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 925.50 रुपये थे।
पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर
डीजल 98.94 रुपये प्रति लीटर
सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम
घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर 14.2 किलोग्राम 954.50 रुपये
कॉमर्शियल सिलिंडर 19 किलोग्राम नए रेट 3167.50 रुपये
एलएफटी पांच किलोग्राम सिलिंडर 850 रुपये