आगरालीक्स…घरेलू गैस पर 29 रुपये बढ़े. आगरा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 954.50 रुपये का. तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत. लोग बोले—पता नहीं, कहां रुकेगी ये महंगाई
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष केे चलते पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के रेट बढ़ाए हैं। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के रेट मार्च में 60 रुपये बढ़ाए थे इसके बाद से रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। तीन महीने बाद एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर के रेट बढ़ा दिए गए हैं।29 रुपये बढ़ाए गए रेट
मार्च में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 60 रुपये बढ़ाए गए थे, सात जून 2026 से घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब आगरा में आज से घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 954.50 रुपये हो गए हैं। इससे पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के रेट 925.50 रुपये थे।
लोगों में महंगाई को लेकर रोष
आगरा में लोगों ने महंगाई की लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष जताया है। उनका कहना है कि पता नहीं यह महंगाई कहां जाकर रुकेगी। पेट्रोल, डीजल, गैस से लेकर खाने पीने की हर चीज पर महंगाई हुई है। सरकार को इसे कंट्रोल करना चाहिए।
पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर
डीजल 98.94 रुपये प्रति लीटर
सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम
घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर 14.2 किलोग्राम 954.50 रुपये
कॉमर्शियल सिलिंडर 19 किलोग्राम नए रेट 3167.50 रुपये
एलएफटी पांच किलोग्राम सिलिंडर 850 रुपये
माल भाड़ा पर 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी