आगरालीक्स… आगरा के मेयर नवीन जैन से मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने टवीट किया है, उन्होंने लिखा है कि नवीन जैन से मुलाकात हुई, वह आगरा के मेयर हैं और वहां के लोगों के लिए काम करेंगे। मेयर नवीन जैन आगरा वासियों की शहर के विकास की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आगरा एक ऐसा शहर है जहां दुनिया भर से पयर्टक आते हैं।
4 दिसंबर को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
आगरा के नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब वादे पूरे करने है, नगर निगमों में विकास कार्य कराने है।
लखनउ में प्रदेश के 14 निगमों में जीत दर्ज करने वाले मेयरों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने मुलाकात की, उनका माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
पीएम मोदी से सोमवार को मिलेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर निगमों में मिली जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रसन्न्ता व्यक्त की है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से नवीन जैन मिलेंगे।
वादे करें पूरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को मजबूती प्रदान करें। इसके साथ ही घोषणा पत्र में शहर के विकास के लिए जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। अपने वादों को सूची बदृध कर प्राथमिकता के साथ पूरा करें। अपने नगर निगमों का विकास करें।
74 हजार वोट से जीते
आगरा में भाजपा के नवीन जैन ने रिकॉर्ड 74 हजार वोट से जीत दर्ज की है लेकिन उनकी जीत भी थर्ड डिवीजन है। नगर निगम चुनाव में 505937 वोट पडे थे, इसमें से भाजपा के नवीन जैन को 42. 77 (217881) वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे को 28.18 (143559) मिले हैं।
भाजपा और बसपा को छोड सभी की जमानत जब्त