आगरालीक्स… आगरा में पीडित की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद आरोपी पुलिस कर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के एसएसपी से व्हाटस एप नंबर और कार्यालय में लिखित शिकायत की जा सकती है। ऐसे में गजेंद्र सिंह पुत्र रामभरोसी बरौदा मलपुरा ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी कि आरक्षी संजय दुबे ने मोबाइल अपने पास रख लिया है, वह मांगने पर मोबाइल नहीं दे रहा है।
थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज
इस मामले में एसएसपी अमित पाठक ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, इसके बाद थाना शाहगंज में आरोपी पुलिसकर्मी संजय दुबे के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुलट से निकले 6 दिसंबर को एसएसपी ने ताजमहल के पास किया रियलिटी चेक
आगरा में बुलट लेकर रियलिटी चेक करने निकले एसएसपी को पुलिस ने रोक लिया, उन्हें बैरियर से आने नहीं बढने दिया। वे दूसरे रास्ते से गए तो लपके और आॅटो बडी समस्या दिखाई दी। एसएसपी ने डेढ घंटे रियलिटी चेक की, अपने आवास पहुंचने के बाद थाना प्रभारियों को फोन किया। पुलिस हरकत में आ गई, 18 लपके अरेस्ट किए गए और जाम लगा रहे 15 आॅटो सीज कर दिए।
ताजनगरी में लपके पर्यटकों को परेशान करते हैं, ऐसे में बुधवार दोपहर तीन बजे रियलिटी चेक करने के लिए एसएसपी अमित पाठक पंजाब नंबर की बुलेट पर हेलमेट और कलरफुल कपड़े पहनकर निकले थे, जिससे उन्हें कोई पहचान न सके और वे पर्यटक लगें। उनकी सुरक्षा के लिए दूसरी बाइक से एक पुलिसकर्मी पीछे चल रहा था। पहले वे पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। यहां चौराहे पर कुछ लपके खड़े दिखे और ऑटो रोड पर खड़े होने के कारण जाम लग रहा था। पुरानी मंडी चौराहा से एसएसपी ताजगंज थाने की तरफ गए। यहां रास्ते में संकरी गली में दो-दो लाइन बनाकर ऑटो खड़े थे।
पुलिस कर्मी ने रोकी एसएसपी की बाइक
एसएसपी ताजमहल जाने के लिए पूर्वी गेट की तरफ गए, यलो जोन (ताजमहल के बाहर 500 मीटर का क्षेत्र) के बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने एसएसपी अमित पाठक की बुलेट रोक दी। पुलिसकर्मियों ने उनसे अनुमति मांगी। एसएसपी के अनुमति न दिखा पाने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे आगे जाने से रोक दिया। वे बाइक पीछे मोड़कर चले गए।
ताजमहल में पर्यटक बनकर घूमे
एसएसपी अमित पाठक ने दक्षिणी गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। पर्यटक बन फोटोग्राफरों से फोटो के लिए बात की। ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर निकलकर वे दक्षिणी गेट तक पैदल गए और वहां से बाइक उठाकर आगरा किला की ओर निकल गए। शाम साढ़े चार बजे तक दोनों स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवास पहुंच गए। तब जाकर थानेदारों को इसकी जानकारी हुई।
वायरलेस से निर्देश मिलते ही धरपकड
एसएसपी अमित पाठक ने वायरलेस से रकाबगंज और ताजगंज थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। पुलिस सक्रिय हो गई। ताजमहल के रास्तों से अतिक्रमण हटवा दिया। दोनों थाना क्षेत्रों से 18 लपके गिरफ्तार किए गए और 15 ऑटो सीज किए। मीडिया से एसएसपी अमित पाठक ने कहा है कि पंद्रह दिन बाद फिर वे निरीक्षण करेंगे। अगर फिर वही हालत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।