अलीगढ़लीक्स…असम विमान क्रेश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा का बलिदान. एयरफोर्स में सार्जेंट थे. 8 दिन पहले शादी के लिए देखी थी लड़की…
असम के जोरहाट में हुए भारतीय वायु सेना के विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की भी दुखद मौत हुई है. जितेंद्र शर्मा एयरफोर्स में सार्जेंट थे और 8 दिन पहले ही परिजनों के साथ लड़की देखने के लिए गए थे. छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर आ गए थे. परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जितेंद्र की मौत से सदमे में पहुंच गए हैं. इस घटना के बाद पूरे देश और खासकर जितेंद्र शर्मा के पैतृक गांव सलपुर में शोक की लहर दौड़ गई हे. भारतीय वायुसेना ने उनके सर्वोच्च बलिदान पर गहरा शोक जताया है.लैंडिंग के वक्त हुआ क्रैश
भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान शनिवार सुबह करीब 10 बजे लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. जमीन पर गिरते ही विमान दो हिस्सों में टूट गया. हादसे में पायलट समेत पांच जवानों की मौत हो गई. इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं. हादसे में को पायल घायल हुए हैं. विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. लेकिन लैंडिंग के दौरान ही उसमें आग लग गई और विमान दो हिस्सों में टूट गया. यह एन—32 मालवाहक विमान था जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है. इंडियर एयरफोर्स ने बताया कि विमान रुटीन उड़ान पर था. जांच के आदेश दिए गए हैं.
इस दुर्घटना में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा असम के जोरहाट में An-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा.