Sunday , 12 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: Akhilesh Yadav in Agra to oversee preparations for the 2027 UP Assembly elections…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: Akhilesh Yadav in Agra to oversee preparations for the 2027 UP Assembly elections…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव. व्यापारियों से की मुलाकात, उनकी समस्याओं को जाना.

आगरा आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शाम को आवास विकास कालोनी स्थित दक्षिण विधानसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के निवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने शहर के व्यापारियों संग बैठक की. व्यापार व व्यापारियों से जुड़े शहर के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके निवारण पर भी मंथन हुआ. अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के समाजवाद का समाजवादी पार्टी अनुसरण कर रही हैं. महाराजा अग्रसेन का समाजवाद विश्व का एक अनूठा समाजवाद है. ₹1 और एक ईंट अपने आप में एक संदेश देता है.

विनय अग्रवाल ने अवगत कराया हम सभी आगरा दक्षिण विधानसभा के मतदाताओं के साथ शासन प्रशासन और पुलिस में उनकी बात उठाते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं. छोटे मझौल कारोबारी को लेकर बड़े उद्यमियों की समस्याओं पर भी गहन चर्चा हुई. आगरा के विकास जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बैराज, खंडपीठ, आईटी हब, रिवरफ्रंट, पॉल्यूशन फ्री इंडस्ट्री आदि की वर्तमान स्थिति के बारे में अखिलेश यादव ने बैठक में मौजूद व्यापारियों से जानकारी ली. व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग, व्यापारियों को पेंशन, व्यापारियों को लाइसेंस हथियार, व्यापारियों को बीमा सीमा बढ़ाने की मांग की.

अखिलेश यादव ने 2027 में सपा सरकार ने पर व्यापारियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन देने के साथ व्यापारियों के विकास की बात कही. अखिलेश यादव ने विनय अग्रवाल से कहा वह अग्रवाल-वैश्य-व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सूची बनाकर मुझे दो. आगरा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, वरिष्ठ नेता राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजपाल यादव, जोन प्रभारी सुशील गुप्ता, हिमांशु आदि ने व्यवस्था संभाली. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, विनोद कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश, राकेश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल युवा संगठन, राजकुमार गर्ग अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष ब्रज प्रदेश, नीरज अग्रवाल रतन प्रिया, राम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल महामंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश, राजू गर्ग पेठे वाले, पवन आगरी, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, जिनेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल घी वाले, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, शिवकुमार गुप्ता, संदीप अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, भारत मित्तल, बृज किशोर अग्रवाल, मनीष जैन, हरेंद्र अग्रवाल आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विजय सिंघल आदि उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

error: Content is protected !!