फिरोजाबादलीक्स…दुखद, छोटे भाई के लिए लड़की देखकर लौट रहे दो सगे भाइयों की एक्सीडेंट में मौत.
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में छोटे भाई के लिए लड़की देखकर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की एक्सीडेंट में मौत हो गई. गांव मिलावती खडीत के रहने वाले 30 साल के ब्रजेश और उनका छोटा भाई 28 वर्षीय बंटी बाइक से वापस लौट रहे थे. नवादा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भाइ बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां दोनों की मौत हो गई.पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हुई हे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.