Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स SSP Amit Pathak reality check, Tajmahal south gate encroachment free
बिगलीक्स

SSP Amit Pathak reality check, Tajmahal south gate encroachment free

108

आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के आस पास एसएसपी अमित पाठक के रियलिटी चेक के बाद पुलिस हरकत में आ गई, ताजमहल के दक्षिणी गेट को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, ताजमहल क आस पास घूमने वाले लपके गायब हो गए, सडक पर बेतरतीब आॅटो खडे होते दिखाई नहीं दिए।
बुधवार को एसएसपी अमित पाठक ने बुलेट से ताजमहल के आस पास के क्षेत्र का रियलिटी चेक किया गया, यहां जगह जगह लपके और आॅटो से जाम लगा मिला। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए, गुरुवार को ताजमहल के आस पास के क्षेत्र में गलत तरीके से खडे आॅटो दिखाई नहीं दिए। लपके भी गायब हो गए और ताजमहल का दक्षिणी गेट पूरी तरह से साफ हो गया।

6 दिसंबर 2017 को किया रियलिटी चेक
आगरा में बुलेट लेकर रियलिटी चेक करने निकले एसएसपी को पुलिस ने रोक लिया, उन्हें बैरियर से आने नहीं बढने​ दिया। वे दूसरे रास्ते से ​गए तो लपके और आॅटो बडी समस्या दिखाई दी। एसएसपी ने डेढ घंटे रियलिटी चेक की, अपने आवास पहुंचने के बाद थाना प्रभारियों को फोन किया। पुलिस हरकत में आ गई, 18 लपके अरेस्ट किए गए और जाम लगा रहे 15 आॅटो सीज कर दिए।
ताजनगरी में लपके पर्यटकों को परेशान करते हैं, ऐसे में बुधवार दोपहर तीन बजे रियलिटी चेक करने के लिए एसएसपी अमित पाठक पंजाब नंबर की बुलेट पर हेलमेट और कलरफुल कपड़े पहनकर निकले थे,​ जिससे उन्हें कोई पहचान न सके और वे पर्यटक लगें। उनकी सुरक्षा के लिए दूसरी बाइक से एक पुलिसकर्मी पीछे चल रहा था। पहले वे पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। यहां चौराहे पर कुछ लपके खड़े दिखे और ऑटो रोड पर खड़े होने के कारण जाम लग रहा था। पुरानी मंडी चौराहा से एसएसपी ताजगंज थाने की तरफ गए। यहां रास्ते में संकरी गली में दो-दो लाइन बनाकर ऑटो खड़े थे।
पुलिस कर्मी ने रोकी एसएसपी की बाइक
एसएसपी ताजमहल जाने के लिए पूर्वी गेट की तरफ गए, यलो जोन (ताजमहल के बाहर 500 मीटर का क्षेत्र) के बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने एसएसपी अमित पाठक की बुलेट रोक दी। पुलिसकर्मियों ने उनसे अनुमति मांगी। एसएसपी के अनुमति न दिखा पाने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे आगे जाने से रोक दिया। वे बाइक पीछे मोड़कर चले गए।
ताजमहल में पर्यटक बनकर घूमे

ssp agra 3

एसएसपी अमित पाठक ने दक्षिणी गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। पर्यटक बन फोटोग्राफरों से फोटो के लिए बात की। ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर निकलकर वे दक्षिणी गेट तक पैदल गए और वहां से बाइक उठाकर आगरा किला की ओर निकल गए। शाम साढ़े चार बजे तक दोनों स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवास पहुंच गए। तब जाकर थानेदारों को इसकी जानकारी हुई।
वायरलेस से निर्देश मिलते ही धरपकड
एसएसपी अमित पाठक ने वायरलेस से रकाबगंज और ताजगंज थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। पुलिस सक्रिय हो गई। ताजमहल के रास्तों से अतिक्रमण हटवा दिया। दोनों थाना क्षेत्रों से 18 लपके गिरफ्तार किए गए और 15 ऑटो सीज किए। मीडिया से एसएसपी अमित पाठक ने कहा है कि पंद्रह दिन बाद फिर वे निरीक्षण करेंगे। अगर फिर वही हालत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

error: Content is protected !!