आगरालीक्स… आगरा से जयपुर के लिए 72 सीटर प्लेन आज शुक्रवार को आएगा, इसके बाद सप्ताह में तीन दिन यह प्लेन यात्रियों को आगरा से जयपुर लेकर जाएगा। 11 दिसंबर से दिल्ली-जयपुर-आगरा-जयपुर-दिल्ली रूट पर नियमित फ्लाइट होगी।
लेकिन दिल्ली से आगरा के लिए सीधी उड़ान नहीं होगी। जयपुर के माध्यम से ही आगरा से दिल्ली जा सकेंगे।
शुक्रवार को आगरा में अलाइंस एयर 72 सीटर प्लेन आएगा, यहां उप्र के स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उदघाटन करेंगे, इसके बाद यह दोपहर 1 .15 बजे जयपुर के लिए उडान भरेगा। आगरा से जयपुर का सफर 50 मिनट का होगा।
यह रहेगा शिडयूल
अलाइंस एयर का 48 सीटर प्लेन 11 दिसंबर से सप्ताह में सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को उड़ान भरेगा। जयपुर से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 11:15 बजे उड़ान भरेगी और खेरिया एयरपोर्ट पर यह दोपहर 12:05 बजे लैंड करेगी। यहां 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और वहां 1:15 बजे पहुंचेगी।
ये है किराया
आगरा से जयपुर 1145 रुपये
जयपुर से आगरा 1467 रुपये
दोनों तरफ का किराया 2100 रुपये