आगरालीक्स …आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अपनी सहेली पर समलैंगिक विवाह करने के लिए दबाव बना रही है, इन्कार करने पर वह कह रही है कि मै अपनी जान दे दुंगी और सुसाइड के लिए वही जिम्मेदार होगी।
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अपनी सहेली से ही परेशान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आशा ज्योति केंद्र पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी क्लास में पढने वाली सहेली कुछ दिनों से शादी करने का दबाव बना रही है। उसके पीछे पड जाती है, पहले वह इसे मजाक समझ रही थी। मगर, अब उसने हद पार कर दी है। वह उसे देखते ही शादी करने का दबाव बनाने लगती है। इससे वह दहशत में है, सहेली से परेशान होकर उसने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया है। कोचिंग में भी वह उसे पकड लेती थी और शादी करने के लिए कहने लगती है।
नाबालिग हैं छात्रा, सुसाइड की धमकी
ये दोनों की छात्राएं नाबालिग हैं, छात्रा का कहना है कि उसकी सहेली ने धमकी दी है कि उससे शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी। सुसाइड नोट में उसी का नाम लिखेगी कि उसके कारण ही उसने सुसाइड की है। इससे छात्रा परेशान है।
गैंग में रहती है आरोपी छात्रा
छात्रा ने आशा ज्योति केंद्र में बताया कि दो छात्रा और दो छात्रों का गैंग है, ये चारों की परेशान कर रहे हैं। शादी का दबाव बना रहे हैं। आशा ज्योति केंद्र द्वारा छात्रा को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में अब पुलिस की मदद ली जाएगी, जिससे उसकी काउंलिंग कराई जा सके।