आगरालीक्स… अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर बंटी बबली देखी है तो आगरा के कान्वेंट स्कूल के छठवीं के छात्र—छात्राओं की स्टोरी समझ में आ जाएगी। ये दोनों स्कूटी चोरी करते हैं, स्कूटी से स्कूल जाते हैं। पेट्रोल खत्म होने के बाद स्कूटी को खडी कर देते हैं। पुलिस उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल में पढने वाले छात्र छात्राओं को कमला नगर के एक काम्प्लेक्स में स्कूटी की डिकी खोलते एक छात्र को पकड लिया। 11 साल के इस छात्र को पुलिस को सौंप दिया, थाना न्यू आगरा पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई।
बंटी बबली स्टाइल में स्कूटी चोरी
छात्र ने बताया कि उसकी दोस्ती छठवीं कक्षा में पढने वाली छात्रा से है, उसके स्कूल में छात्र स्कूटी से आते हैं। उसने भी अपने परिजनों से स्कूटी खरीदने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने स्कूटी चोरी करना शुरू कर दिया। एक साल पहले उसने पहली स्कूटी चोरी की, उसे घर लेकर पहुंचा, परिजनों ने पूछा तो बताया कि दोस्त की स्कूटी है। उसी स्कूटी से स्कूल गए, वहां दोस्तों ने पूछा तो बता दिया कि उसने परिजनों ने स्कूटी दिलवाई है। स्कूटी में जब तक पेट्रोल रहता, उसे चलाते थे। इसके बाद सड़क पर कहीं भी खड़ी करके चल देते थे। इसी तरह कई स्कूटी को चोरी कर चुके हैं। छात्र के पास से चाभियों का गुच्छा भी मिला, जिसमें स्कूटी की कई चाभियां थीं। स्कूटी चोरी करने के बाद दोनों डिकी चेक करते थे। उसमें कभी पर्स तो कभी टिफिन में भोजन मिलता था। पर्स में रुपये मिलने पर खर्च कर देते थे।
मीडिया से सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों 11 साल के हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। अभी उन्हें परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया है। इन बच्चों के परिजन भी शर्मिंदा हैं।