Monday , 15 June 2026
Home agraleaks Agra Live News: Textile trader robbed of goods worth ₹20 lakh in Agra at gunpoint…#agranews
agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Textile trader robbed of goods worth ₹20 lakh in Agra at gunpoint…#agranews

66

आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा कारोबारी की कनपटी पर लगाकर 20 लाख का माल चोरी. हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर दी वारदात

आगरा के बाह में कपड़ा कारोबारी के घर देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियारबंद बदमाश छत के रास्त से घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया. कारोबारी की कनपटी पर बंदूक तानी, सिर फोड़ा और 20 लाख के ज्वैलरी व कैश चोरी कर ले गए. बदमाशों ने लूट से पहले ही घर की लाइट का कनेक्शन काट दिया था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

बाहर के जरार में कपड़ा कारोबारी अमरीश गुप्ता रहते हैं. घर में इनकी पत्नी लक्ष्मी और मां चंद्रकांता है. इनका धर्मकांटा भी है. कपड़ा कारोबारी के अनुसार रात करीब एक बजे अचानक बिजली चली गई. एसी और पंखा बंद होने पर उन्हें गर्मी लगने लगी. इस पर उनहोंने दरवाजा खोला तो सामने हथियारबंद बदमाश थे. बदमाशों ने उनके सिर में बंदूक की बट से प्रहार किया और सिर फोड़ दिया. पांच बदमाश कमरे में घुस गए. सबके हाथ मेें तमंचे थे. इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी लक्ष्मी और बुजुर्ग मां को भी बंधक बना लिया. सभी के फोन लेकर पानी में डाल दिए.

कनपटी पर ताना तमंचा
बदमाशें ने मारपीट करने के साथ ही कारोबारी के कनपटी पर तमंचा तान दिया. उन्होंने बचने के लिए अपने हाथ की दोनों अंगूठी भी उनहें उतार कर दे दी. इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे. पीड़ित कारोबारी के अनुसार बदमाश घर के अंदर से करीब 10 तोले सोना, 300 ग्राम चांदी और 25 हजार रुपये कैश ले गए. जाते समय बदमाश सभी को कमरे में बंद कर गए. बाद में कारोबारी के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग आए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Motorcyclist killed after being hit by a Thar in Agra; angry locals created a ruckus….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत. चार...

बिगलीक्स

Agra Live News: Counterfeit, sample, and government medicines worth 3.63 crore rupees were seized in Agra in 24 days. Four FIR…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 24 दिन में 3.63 करोड़ की नकली, फिजीशियन सैंपल और...

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Flight start from Noida Jewar International Airport

आगरालीक्स… वीडियो नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से उड़ान सेवाएं शुरू,...

बिगलीक्स

Agra Live News: 30 year old DEI research woman scholar died

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा...

error: Content is protected !!