आगरालीक्स… वीडियो नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से उड़ान सेवाएं शुरू, पहली फ्लाइट लखनऊ से सुबह नोएडा पहुंची। आगरा से दो घंटे की दूरी पर नोएडा एयरपोर्ट से देश के 16 शहरों के लिए फ्लाइट मिल सकेगी।
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा नोएडा एयरपोर्ट जेवर से फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। पहली फ्लाइट 6 ई 2278 लखनऊ से सुबह 7.05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8.05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से यही विमान सुबह 8.35 बजे बेंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, विमान 6 ई 2279 दोपहर 3.45 बजे बेंगलुरू से उड़ान भरेगा और शाम 6.20 बजे नोएडा पहुंचेगा। नोएड़ा से यही विमान शाम 6.55 बजे उड़ान भरेगा और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगा।
आगरा से दो घंटे की दूरी पर नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा जेवर एयरपोर्ट आगरा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है, यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचने में दो घंटे का समय लगेगा। नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी, वे फ्लाइट के समय से चार से पांच घंटे पहले आगरा से निकलेंगे और नोएडा से फ्लाइट ले सकेंगे।