आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर मार्केट के व्यापारियों ने चौकी घेरी तो वाल्मीकि समाज ने भी खोला व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा…देखें वीडियो
आगरा के संजय प्लेस में दो दिन पहले हुई मारपीट अब बड़ा मामला बन गया है. आकाशदीप होटल पर काम करने वाले दो कर्मचारियों का दो दिन पहले कम्प्यूटर मार्केट के लोगों के साथ विवाद हो गया. यह घटना मारपीट में बदल गई. सोमवार को इस मामले में कम्प्यूटर मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव कर डाला और कार्रवाई की मांग की तो वहीं होटल कर्मचारियों के समर्थन में वाल्मीकि समाज आ गया है और उन्होंने भी व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.जानिए क्या है मामला
संजय प्लेस चौकी के पीछे आकाशदीप होटल है. दो दिन पहले होटल पर काम करने वाले कर्मचारी कंप्यूटर मार्केट में टॉयलेट करने के लिए गए. कम्प्यूटर मार्केट के लोगों ने इसका विरोध किया और इसके बाद होटल कर्मचारी और कंप्यूटर मार्केट के लोगों में विवाद हो गया.
व्यापारियों में आक्रोश, सड़क पर बैठकर किया हंगामा
कम्प्यूटर मार्केट के लोगों का आरोप है कि होटल कर्मचारी अपने साथियों को बुला लाया और उन्होंने आते ही मार्केट में तोड़फोड़ कर डाली. कम्प्यूटर मार्केट में काम करने वाले राहुल को बुरी तरह से पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई. व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और होटल कर्मचारी की तरहरी पर कार्रवाई की है जबकि दुकान पर काम करने वाले लड़के और व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हुई. इसको लेकर सोमवार को कम्प्यूटर मार्केट के व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा और उनहोंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए.
वाल्मीकि समाज में रोष, सफाई बंद करने की चेतावनी
इधर घटना को लेकर वाल्मीकि समाज में भी रोष्ज्ञ है. सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित आस्था सिटी सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने बताया कि 13 जून की शाम को सन कंप्यूटर और भूमि कंप्यूटर पर तैनात राहुल और रूपेश कौशिक द्वारा अपने 15,20 अज्ञात साथियों के साथ वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी राहुल के साथ मारपीट की गई. जाति सूचक शब्द बोले गए. इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो उल्टा राहुल को ही 151 में बंद कर दिया गया जबकि उसके गंभीर चोटें है और वह हॉस्पिटल में एडमिट है. वाल्मीकि महा पंचायत ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 16 जून को दोपहर 12 बजे महा पंचायत का प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस आयुक से मिलकर वाल्मीकि समाज के युवकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगा. कार्यवाही ना होने पर समाज की पंचायत बुलाकर सफाई कार्य बंद करेगा.
घटना से संबंधित सीसीटीवी वीडियो