आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से. भव्य कलश यात्रा निकलेगी. भागवताचार्य पंडित नरोत्तम शास्त्री कराएंगे कथा का रसपान…
राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, लॉयर्स कॉलोनी, आगरा में 17 जून 2026 से 24 जून 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन एवं रसपान श्रद्धालुओं को सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित नरोत्तम शास्त्री जी द्वारा कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, लॉयर्स कॉलोनी, आगरा में संपन्न होगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का अमृतमय संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर 17 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा 09, लॉयर्स कॉलोनी, आगरा से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी, आगरा तक पहुंचेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति के सम्मिलित होने की अपेक्षा है। इस पावन धार्मिक आयोजन का संयोजन एवं आयोजन सीए अशोक दीक्षित एवं आस्था दीक्षित द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं कलश यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।