आगरालीक्स… वीडियो देखें… आगरा में युवक की हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर हत्या करने से फैली सनसनी। कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी।
आगरा के सुल्तानपुरा में बुधवार सुबह झाड़ियों में सुल्तानपुरा के रहने वाले शोरू का शव मिला है। सुबह सुबह शव मिलने से सनसनी फेल हो गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चेहरा और सिर कुचलकर की गई हत्या
शोरू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई है, चेहरा और सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। शादी भी कुछ महीने पहले हुई थी। शोरू काम करने के लिए घर से निकला था। शोरू आगरा कैंट पर काम करता था।