Wednesday , 2 September 2026
Home फिरोजाबाद Body of Merchant Navy seafarer reaches home a month and a half after death; he had passed away in Abu Dhabi
फिरोजाबाद

Body of Merchant Navy seafarer reaches home a month and a half after death; he had passed away in Abu Dhabi

304

फिरोजाबादलीक्स…20 बार कॉल और 100 ईमेल के बाद पता चला कि मर्चेंट नेवी विकास जैन का आबुधाबी में 1 मई को निधन हो गया था. आज डेढ़ महीने बाद शव पहुंचा घर..पत्नी और डेढ़ साल की बेटी सदमे में

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में रहने वाले मर्चेंट नेवी विकास जैन का शव डेढ़ महीने बात उनके पैतृक नगर पहुंचा. आबुधाबी में उनका बीमारी के कारण 1 मई को निधन हो गया था. शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी ममता जैन और तीन साल की बेटी आंशी जैन ​गहरे सदमे में हैं.

11 मार्च को हुई थी आखिरी बार बात
टूंडला के जैन गली में रहने वाले 49 वर्षीय विकास जैन पिछले लगभग 30 सालों से मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे. 2021 में उनका विवाह ममता जैन से हुआ था और इनके तीन साल की बेटी आंशी है. पत्नी ममता जैन ने बताया कि 11 मार्च को आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद फोन आना बदं हो गया. जब काफी दिनों से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिवार चिंतित हुआ. ममता जैन ने पति के सहकर्मियों से भी जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली. इसके बाद भी परिजनों और साथी कैप्टन मनोज यादव ने आबुधाबी भारतीय दूतावास से संपर्क किया. परिजनों के अनुसार 20 से अधिक बातचीत और लगभग 100 ईमेल भेजने के बाद उनहें सूचना मिली कि 1 मई को आबुधाबी के एक अस्पताल में बीमारी के कारण विकास जैन का निधन हो गया था.

शॉक्ड रह गए परिजन
यह सुनते ही परिजन शॉक्ड रह गए. साथी कैप्टन मनोज यादव ने विकास के शव को भारत लाने के लगातार प्रयास किए. उनके प्रयासों से शव को फ्लाइट द्वारा दिल्ली लाया गया जहां से एंबुलेंस के माध्मय से शव टूंडला उनके पैतृक नगर पहुंचाया गया. शव को फ्रीजर में लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया था जिससे उसे कोई क्षति नहीं हुई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Married woman dies before Raksha Bandhan in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत, फूट—फूट कर रोए भाई. राखी बांधने...

फिरोजाबाद

Accident News: Roadways bus runs over three youths on a bike; one dead…#firozabadnews

फिरोजाबादलीकस…दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला. एक...

फिरोजाबाद

Two youths from Firozabad died in an accident in Himachal Pradesh’s Mandi district

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, फिरोजाबाद के दो युवकों की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में...

फिरोजाबाद

Firozabad News: An 8-year-old boy who went to a water park with his parents drowned in the pool

फिरोजाबादलीक्स…माता पिता के साथ वाटर पार्क में नहाने गया 8 साल के...

error: Content is protected !!