फिरोजाबादलीक्स …बैंक आफ इंडिया से ग्राहकों का 96 पैकेट करोड़ों का सोना गायब, आगरा स्थित बैंक के मुख्य प्रबंधक ने तत्कालीन मैनेजर सहित तीन पर दर्ज कराया मुकदमा। गोल्ड सेफ खोलने पर खुला खेल, गोल्ड लोन लेने के लिए ग्राहकों ने गिरवी रखा था सोना।
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के भारौल में बैंक आफ इंडिया की शाखा है। आगरा स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह ने थाना आरव में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि बैंक आफ इंडिया की भारौल ब्रांच के स्टाफ अधिकारी व मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार 27 मई 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से अनुपस्थित चल रहे थे। इससे बैंक की गोल्ड सेफ को खोलने में समस्या आ रही थी, गोल्ड सेफ खोलने के लिए दो चाबी लगाई जाती हैं इसमें से एक चाबी दिलीप कुमार के पास थी। ( Firozabad Live News: 96 Gold packet missing from Bank Of India Bharaul Branch)
डुप्लीकेट चाबी से खोली गई गोल्ड सेफ, उड़े होश
आंचलिक कार्यालय से जांच के लिए वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा अंकित जान्हू और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून 2026 को भारौल ब्रांच भेजा गया। जांच टीम ने घिरोर शाखा में रखी तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवाईं, बैंक के पैनल और सीसीटीवी की निगरानी में गोल्ड सेफ को खोला गया। गोल्ड सेफ में ग्राहकों द्वारा लिए गए गोल्ड लोन के लिए जमा किए गए 96 सोने के पैकेट गायब मिले। एक ग्राहक का एक पैकेट होता है इसलिए 96 ग्राहकों के पैकेट गायब हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध ज्वैलर को पकड़ा है, आशंका है कि बैंक से गोल्ड के पैकेट निकालकर ज्वैलर को बेचे गए हैं।
इनके खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
इस मामले में आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह ने तत्कालीन बैंक के शाखा प्रबंधक संदीव यादव, निवासी ग्राम उमराय, हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद, दिलीप कुमार स्टाफ आफिसर निवासी बकेवर इटावा और नरेश कुमार स्टाफ अधिकारी निवासी सादाबाद