यूपीलीक्स…अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में 60 लोगों से पूछताछ. एसआईटी को जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत..कल सीएम योगी जाएंगे अयोध्या
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने का मामला प्रदेशभर में गर्माया हुआ है. इसकी जांच एसआईटी कर रही है. दानराशि कितनी गायब की गई और कौन कौन इसमें शामिल है इसकी जांच की जा रही है. गुरुवार को एसआईटी ने राम मंदिर के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ की. अभी तक की एसआईटी की जांच में 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है. दान गणना प्रक्रिया, मंदिर से बैंक तक धनराशि को ले जताने की प्रक्रिया समझी गई और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई.सीसीटीवी से छेड़छाड़ के मिले सबूत, सीएम योगी जांएगे अयोध्या
एसआईट को जांच में सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत भी मिले हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे राम मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे. जानकारी के अनुसार एसआईटी शुक्रवार को जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंप सकती है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में जो दोषी पाए गए हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है.
एसआईटी चंपत राय, गोपाल राव समेत राम मंदिर ट्रस्ट के कई अन्य पदाधिकारियों व उनसे जुड़े लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही हे. ये लोग कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं. गोलमोल जवाब मिल रहे हैं. दान के दिए गए रिकॉर्ड से भी एसआईटी संतुष्ट नहीं है क्योंकि उसमें भी कई चीजें अस्पष्ट हैं. एसआईटी ने पूछताछ के लिए करीब 200 लोगों की सूची तैयार की है. इनमें से सवा सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें से कुछ से कई बार पूछताछ की है.