आगरालीक्स… आगरा में प्लाट के नाम पर धोखाधडी के मामले में महिला चिकित्सक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला चिकित्सक सहित पफर्म के मालिकों पर आरोप है कि उन्होंने चार साल पहले प्लाट बुक कराने के लिए 1.22 लाख रुपये जमा किए थे लेकिन उन्हें प्लाट नहीं दिया गया और रुपये भी वापस नहीं किए हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर के ओम नगर निवासी संतोष कुमार ने वर्ष 2013 में रहनकला में निर्माणाधीन राधिका ग्रीन कॉलोनी में दो प्लाट बुक कराए थे। प्लाटिंग श्रीकृष्णा डेवलप वैल द्वारा की जा रही थी। संतोष ने 25 नवंबर 2013 और पांच अक्टूबर 2014 को प्लाट बुकिंग के 1.22 लाख रुपये चेक से जमा कराए। उन्हें न तो प्लाट मिला और न ही रुपये।
ऑफिस भी किया बंद
श्रीकृष्णा डेवलप वैल का संजय प्लेस में ऑफिस था, वह भी बंद कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को थाना हरीपर्वत में श्री कृष्णा डवलपवैल की मैनेजिंग डायरेक्टर ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी श्री कृष्णा हॉस्पिटल की डॉ. गीता यादव, रहन कला निवासी बनवारी लाल वर्मा, कमला नगर निवासी पवन गौतम और एटा निवासी मनोज यादव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।