Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ ISBT, Agra rename as Prithviraj Chauhan demand MLA Rani Pakshalika Singh
टॉप न्यूज़

ISBT, Agra rename as Prithviraj Chauhan demand MLA Rani Pakshalika Singh

206

आगरालीक्स ….आगरा आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह और विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मुलाकात की, उन्होंने आगरा के आईएसबीटी का नाम पृथ्वीराज चौहान इंटरनेशनल बस टर्मिनल रखने की मांग की है।
शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप रखा गया है, उसी तरह से आगरा के आईएसबीटी का नाम पृथ्वीराज चौहान इंटरनेशनल बस टर्मिनल रखा जाना चाहिए। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री थे, उसी समय आगरा के आईएसबीटी का निर्माण हुआ था। मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्दी में ट्रेन निरस्त
आगरा में सर्द हवाएं और कोहरे को देखते हुए कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं, कई का रूट बदला गया है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलें। एक दिसंबर से 15 फरवरी तक कई ट्रेनों को लंबी अवधि के लिए निरस्त कर दिया गया। कुछ आंशिक निरस्त हुई हैं, कई ट्रेनों की आवृत्ति में कमी की गई है।

———————–

1 दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त

-12179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी

-12180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी

-15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस

-15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस

-14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस

———–

1 दिसंबर से 11 फरवरी तक निरस्त

-12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर

-12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर

—————-

2 दिसंबर से 12 फरवरी तक

-14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस

——————

आंशिक निरस्तीकरण

ट्रेन नंबर 11123/24 ग्वालियर-बरौनी मेल एक दिसंबर से 13 फरवरी तक लखनऊ तक ही आएगी। यह ट्रेन लखनऊ से ग्वालियर के बीच निरस्त रहेगी।

—————-

आवृत्ति में कमी

-12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेंगी।

-15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी।

-15203 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, एक दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी।

-12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार रद्द रहेगी।

———————–

पटना कोटा का रूट बदलेगा

-13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस दो दिसंबर से 13 फरवरी तक आगरा के स्थान पर कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर होकर जाएगी।

-13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस एक दिसंबर से 11 फरवरी तक भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रुखाबाद-कानपुर होकर लखनऊ आएगी।

-13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 12 फरवरी तक आगरा के स्थान पर कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर होकर जाएगी।

-13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस दो दिसंबर से 10 फरवरी तक भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रुखाबाद-कानपुर होकर लखनऊ आएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!