आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी. 25 जून से प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी शुरू…
उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026—27 में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2026 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही आनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है जिससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है.संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2026 का आयोजन 2 जून से 9 जून तक पूरी तरह कंप्यूटर आधारित प्रणाली से किया गया. परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित 182 केंद्रों पर हर दिन तीन पालियों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. इस वर्ष कुल 4,23,795 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिसमें से 3,34,298 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. परीक्षा परिणाम के आधार पर 3,34,262 अभ्यर्थी आगामी आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किए गए हैं.
इन्होंने किया टॉपग्रुप ए में आजमगढ़ के अंकित यादव ने शीर्ष स्थान पाया
ग्रुप बी में गोरखपुर के अखिलेश गुप्ता प्रथम आए
ग्रुप सी में बलिया के कृष्ण शर्मा ने शीर्ष स्थान पाया
ग्रुप डी में पीलीभीत के संजीव तिवारी ने टॉप किया
ग्रुप ई में लखनऊ की प्रतीक्षा सिंह ने प्रथम स्थान पाया.
अन्य ग्रुपों के टॉपरों की सूची भी जारी कर दी गई है.