आगरालीक्स…आगरा की संजय प्लेस शू मार्केट में चल रहे कोचिंग सेंटर, स्पा, होम लोन, इंश्योरेंस की दुकानें बंद होंगी. 167 में से 14 दुकानदारों ने ही ली एनओसी.
आगरा के संजय प्लेस शू मार्केट में कोचिंग सेंटर, स्पा, साइबर कैफे, होम लोन, इंश्योरेंस, कैफे सहित अन्य व्यापार की चल रही दुकानें बंद होंगी. आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से अन्य व्यापार करने वाली ऐसी 167 दुकानों को नोटिस जारी किया गया था जिसमें से अभी तक केवल 14 दुकानदारों ने ही एनओसी ली है. ऐसे में बाकी दुकानों के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) प्रदान करने की तिथि 20 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है. दुकानों का म्यूटेसन न होने व एनओसी प्राप्त न होने की स्थिति में दुकानें निरस्त होने पर दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे.80—82 दुकानों का नहीं हुआ म्युटेशन
यह बात शनिवार को हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष विजय सामा ने कही। बताया कि एडीए ने ऐसी 167 दुकानों को नोटिस दिए थे जहां जूता व्यापार से अलग काम चल रहा था या दुकानें बंद मिली। परन्तु अभी तक 167 में से मात्र 14 दुकानों ने ही एनओसी प्राप्त की है। लगभग 80-82 दुकानों का म्यूटेशन नहीं हुआ है। विजय सामा ने जूता व्यापारियों से कहा कि दुकानों पर आज भी मालिकाना हक एडीए का ही है, जिन्हें 1/5 कीमत पर लीज पर दिया गया था। परन्तु कुछ लोगों ने दुकान किराए पर उठा दी या बेच दी। कुछ लोग जूते के बजाय अन्य व्यापार करने लगे। कुछ कोचिंग सेन्टर, स्पा जैसी दुकानें शू मार्केट में चल रही हैं। दुकानदारों से अनुरोध किया कि फैडरेशन उनके साथ है। परन्तु जिस उद्देश्य के लिए दुकानें प्राप्त हुई थी वही कार्य करें। एक बार दुकान निरस्त होने पर रीएस्टेट होना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि दुकानदारों की समस्या देखकर अब शू मार्केट में कुछ दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। दुकानदार उनसे बचें और फैडरेशन व एडीए के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अनापत्ति पत्र प्राप्त करें। जो लोग किराए पर दुकानें चला रहे हैं वह किराया नामा दिखाकर एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर फैडरेशन के प्रदीप सरीन, प्रमोद महाजन, अजय महाजन, संजय अरोरा, दिलप्रीत सचदेवा, घनश्याम रोहरा, भीष्म लालवानी, राकेश महाजन, रवि महाजन, सुमित महाजन, हरीश लालवानी नदीम अहमद, लक्ष्मण दास आदि उपस्थित थे
हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में कुछ दुकानदार अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे और पदाधिकारियों से बातचीत की। इनमें फ़र्म डगं ब्रदर्स- अर्जुन डंग, फ़्रैंड्स इनटरनेशनल -गिरीश ग्रोवर, बजाज शू कम्पनी- सुनील बजाज, बजाज लैदर हाउस अनिल बजाज, सन इनटरनेशनल- रंजन दिवान थे।