लखनऊलीक्स… लखनऊ में आग में 15 की मौत के मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित चार सस्पेंड, बिल्डिंग मालिक सहित तीन अरेस्ट, मुकदमा दर्ज। बिल्डिंग से बाहर ना निकलने का कारण आया सामने।
लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत अलीगंज के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के भूतल पर पेट शॉप, पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयर हाउस, दूसरी मंजिल पर थ्री डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12 वीं तक के छात्रों की कोचिंग थी। , शार्ट सर्किट से एसी में आग लगने के बाद सोमवार दोपहर में पूरी बिल्डिंग में आग लग गई। इसमें 15 की मौत हो गई, सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष है। अलीगंज के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के भूतल पर पेट शॉप, पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयर हाउस, दूसरी मंजिल पर थ्री डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12 वीं तक के छात्रों की कोचिंग थी। आग लगने से थ्री डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर का आटोमेटिक लॉक बंद हो गया, उसे खोलने में समय लगा जब तक लॉक खुला आग फैल चुकी थी।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित चार सस्पेंड
इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट कलेक्शन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गौरव कुमार, फायर डिपार्टमेंट इंद्रा नगर के एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह, लखनऊ डेवेलेपमेंट आर्थारिटी के असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रमोद पांडे को सस्पेंड कर दिया है।
छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन अरेस्ट
इस मामले में अलीगंज पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 110, 105, 125 और 3(5) के साथ ही उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धारा 6/10 के तहत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, तीन आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तूशॉक कृष्ण जायसवाल को अरेस्ट कर लिया है।