आगरालीक्स…लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर आगरा में शोक. सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च. शहीद स्मारक पर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि. सरकार से की ये मांग
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना में 15 छात्र-छात्राओं की असामयिक मृत्यु से पूरा प्रदेश शोकाकुल है। इस भीषण दुर्घटना में दिवंगत हुए छात्र-छात्राओं एवं अन्य मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करने के उद्देश्य से समाजवादी छात्र सभा महानगर आगरा अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन 15 छात्र-छात्राओं ने अपनी जान गंवाई है, उनकी क्षति अपूरणीय है। सपा नेता समीर अब्बास ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा मानकों के कठोर अनुपालन की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि देने वालेां में मुख्य रूप से जिया चौधरी, आकाश शर्मा, अविनाश पचौरी, रूबी जादौन, अनुराग आर्य, रघुवीर वाल्मीकि, मोहम्मद बिलाल, निशांत लकी, अमन कुमार, आदित्य यादव, आशीष, अखिलेश यादव, राहुल यादव, दीपेंद्र ढकरे, समीर वाल्मीकि, मोहित यादव, सलमान अब्बास, अनीश कुशवाहा, अविनाश पचौरी, भूपेंद्र कुमार, राहुल जादौन, निशंक बंसल, राहुल वर्मा, अंकुश राघव, विमल गौतम, अंकेश कुमार, मनीष कुमार, राघव पंडित, फिरोज खान, निजूल अल्वी, शान कुरैशी, आशु सिद्दीक़ी, नवाज खान, साहिल अख्तर, कुमार शर्मा, विपुल यादव, अभिषेक यादव, राहुल कुमार, कमल गौतम, श्रियंक सिंह, प्रियंक सिंह आदि मुख्य रूप से रहे।