आगरालीक्स…आगरा में कोर्ट मैरिज के बहाने युवती को होटल बुलाकर दुष्कर्म. पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा..
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में युवती ने युवक पर कोर्ट मैरिज के बहाने होटल बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. युवती ने थाना सिकंदरा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पहचान पंकज नामक युवक से हुई थी. आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और करीब एक साल तक भरोसे में लेकर संबंध बनाए.युवती ने बताया कि एक साल बाद युवक ने कोर्ट मैरिज का बहाना बनाकर उसे बुलाया और उसे होटल में ले गया. यहां उसके साथ जबर्दस्ती कर दुष्कम किया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को लोहकरेरा पुल के पास से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.