आगरालीक्स…आगरा में 30 फीट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार. पुलिस की तत्परता से बची दो कार सवार युवकों की जान
आगरा के जयपुर हाइवे पर मिढ़ाकुर में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरे नाले में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए. पुलिस ने तत्परता दिखाते उनकी जान बचा ली.पुलिस के अनुसार कार फतेहपुर सीकरी की ओर से आगरा आ रही थी. मिढ़ाकुर के पास कार 30 फीट गहरे नाले में गिर गई. कार पानी में पूरी तरह से डूबने लगी. तभी वहां किरावली पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और थाना प्रभारी और उप निरीक्षक की मरर से तुरंत कार्रवाई की गई. पुलिस ने घायलों को खाई के पानी से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया.