आगरालीक्स …आगरा में अंग्रेजी पत्रकारिता के स्तंभ, आरबीएस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष व लेखन डॉ. नेविल स्मिथ का निधन, अंतिम संस्कार 27 जून को भगवान टॉकीज स्थित कब्रिस्तान में होगा।
घटिया आजम खां के रहने वाले विख्यात पत्रकार थॉमस स्थिम के बेटे आरबीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष 86 साल के नेविल स्मिथ ने पीटीआई, स्टेटमैन सहित कई न्यूजपेपरों में आम किया। किताब भी लिखी, उनके छोटे भाई ईवान स्थिम आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। ईवान स्थिम का कहना है कि भाई नेविल स्मिथ बेटी डॉ. अभिलाषा के साथ सहारनपुर में मेडिकल कॉलेज परिसर में रह रहे थे, उनकी पत्नी अनुगृह का निधन चार वर्ष पूर्व हो गया था।
14 जून को पड़ा था हार्ट अटैक
पत्रकार नेविल स्मिथ सहारनपुर में रह रहे थे, उन्हें 14 जून को हार्ट अटैक पड़ा, इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भतीर्ल कराया गया था, 24 जून की रात को उनका निधन हो गया। आगरा के इतिहास पर उनके द्वारा लिखी गई किताब का अभी हाल ही में विमोचन होने वाला था।