आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भाजपा बल्केश्वर मंडल द्वारा निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के महामंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे को मंत्री बनाए जाने पर मिठाई वितरित की।
भाजपा बल्केश्वर मंडल द्वारा शाक्य मार्केट, मेन मार्केट कमला नगर में निर्जला एकादशी पर शरबत वितरित किया, भीषण गर्मी में लोगों ने शरबत का सेवन कर राहत महसूस की। इसी बीच भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इसमें पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के महामंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे को मंत्री बनाए जाने पर मिठाई वितरित की गइ्रं। मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, शरद माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, मोहन सिंह वर्मा, पल्लव गुप्ता, राज कुमार शाक्य, राम कुमार जादौन, चंद्रप्रकाश सिकरवार, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।