आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला गिरोह दबोचा. 9.17 लाख कैश के साथ सट्टे की पर्चियां मिलीं. जानें इनके नाम
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस और थाना सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह को दबोचा है. टीम ने छह आरोपियों को अरेस्ट करते हुए इनके पास से 9 लाख 17 हजार 42 रुपये कैश बरामद किया है. टीम ने भारी मात्रा में सट्टे की पर्चियां भी बरामद की हैं.पकड़े गए सटोरियों के नाम
दीपक पुत्र रमेश निवासी ईदगाह कटरा थाना रकाबगंज
योगेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला थाना जगदीशपुरा
दीपक पुत्र नानकचंद निवासी ईदगाह वाली गली सिर की मंडी थाना लोहामंडी
मनीष पुत्र रवि सिंह निवासी ईदगाह कॉलोनी थाना रकाबगंज
जाकिर पुत्र हबीब निवासी राजनगर नई आबादी थाना लोहामंडी
वकील पुत्र बब्बू निवासी नाला मस्जिद थाना मलपुरा