आगरालीक्स ..आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार ने पीआरवी वैन के सिपाही को टक्कर मार दी, सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए, कार और उसके चालक से पूछताछ की जा रही है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा में नगला लोहिया के पास पीआरवी 58 पर सिपाही राजीव कुमार यादव निवासी कंथनी शिकोहाबाद डयूटी दे रहे थे। इसी बीच एक कार आई, कार ने सिपाही को टक्कर मार दी, वे सडक पर गिर गए, हादसे में सिपाही राजीव कुमार की मौत हो गई।
10 दिसंबर को हादसे में पांच की मौत
…आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में पांच की मौत, गाडी में फंसे शवों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, घायलों की हालत गंभीर है।
आगरा रीजन के मथुरा के सुरीर में बारातियों को लेकर जा रही बस सामने से आ रही एसयूवी कार में जा घुसी, बस और कार के बीच में बाइक आ गई, भीषण हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।
कार चालक का सिर कटा
भीषण हादसे में कार चालक का सिर कट गया, उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बस छोडकर भागे बराती
बस बरात लेकर जा रही थी, हादसे के बाद बराती बस से उतकर भाग गए। भीषण हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर शवों के चीथडे बिखरे पडे थे।
हादसे में हुई मौत
हादसे में कार सवार धर्मेंद्र, भाई करन, प्रवीन निवासी मगोर्रा, लोकेंद्र निवासी मोगोर्रा और बाइक सवार तालेवर निवासी नौहझील की मौत हो गई।