आगरालीक्स… आगरा में एडीए की टीम ने कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण को तोडने के लिए पुलिस और एडीए के अधिकारी पहुंच गए। टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
श्री नाम कॉम्प्लेक्स मदिया कटरा में छह साल पहले अशमनीय क्षेत्र में निर्माण करने पर तत्कालीन एडीए वीसी राम स्वरूप ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। उसे ध्वस्त नहीं किया गया, इसकी जगह बेसमेंट में दुकानें बना दी गईं। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची टीम
श्री नाम कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश के बाद बुधवार सुबह एडीए और पुलिस की टीम पहुंच गई और अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसे देख स्थानीय लोगों की भीड लग गई।
मदिया कटरा पर लगा जाम
एडीए की कार्रवाई से मदिया कटरा पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई।