आगरालीक्स ..आगरा में बेखौफ बदमाशों ने रात को गोली मारकर लूट की, लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। खून से लथपथ फाइनेंस कर्मी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र भाग्य नगर कॉलोनी निवासी
आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने आरओबी के नीचे रे लाइन के पास अनिल कुमार चोला मंडल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के इंचार्ज हैं। वे बुधवार को कैश एकत्रित करने निकले थे। कारगिल पेट्रोल पंप के पास से कैश लेकर बैग में रखा और बाइक से घर के लिए चल दिए।
वे गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने आरओबी को पार करने के बाद पुल के नीचे चले गए, वहां तीन बदमाश पहले से खड़े थे। उन्हें देखते ही बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक नहीं रोकी तो सामने आ गए। उसकी बाइक रोकने लगे। बाइक छोड़कर बैग लेकर भागे तो उसे गोली मार दी।
पैर में लगी गोली, बैग लूटकर फरार
बदमाशों की गोली अनिल कुमार के पैर में लगी, वे गिर गए और बदमाश 2.90 लाख रुपये बताई।कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आए आस पास के दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।