आगरालीक्स.. आगरा के एसटी सिटी का ऑफिस नई जगह बशिफ्ट हो रहा है, अब इसे नेहरू नगर में शिफ्ट किया जा रहा है।
आगरा में हरीपर्वत थाने में 2009 में एसपी सिटी ऑफिस शिफ्ट हुआ था, इससे पहले यह पुलिस लाइन में था। अभी हरीपर्वत थाने की प्रथम मंजिल पर एसपी सिटी, भूतल पर सीओ और हरीपर्वत एसओ का कार्यालय है। इससे यहां आने वाली पीडित परेशान होते हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता कि एसपी सिटी का कार्यालय कहां है, इसके बाद एसपी सिटी के कार्यालय को नेहरू नगर पुलिस चौकी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था, बुधवार से कार्यालय का सामान नेहरू नगर चौकी पहुंचने लगा।
नेहरू नगर चौकी क्षेत्र के लोगों ने किया था विरोध
नेहरू नगर कॉलोनी के लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए मिलकर एक साल पहले पुलिस चौकी के लिए बिल्डिंग बनवाई थी। अब इसे यहां से हटाया जा रहा है। नेहरू नगर पुलिस चौकी के लिए कोई जगह भी नहीं मिली है।