आगरालीक्स…Agra News: होटल में नौकरी कर रहे युवती को शेफ ने ब्लेड से हाथ काटने के वीडियो भेजे, युवती ने दे दी जान।
आगरा की रहने वाली युवती ने 2020 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था, इसके बाद युवती ने आगरा के ही एक पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग की, होटल में शेफ भी ट्रेनिंग के लिए आया था। ट्रेनिंग के दौरान युवती की मुलाकात शेफ से हुई। ( Agra Crime News: 24 year old Hotel employee woman died in Agra )
गुरुग्राम के होटल में नौकरी कर रही थी युवती
ट्रेनिंग के बाद 24 साल की युवती की नौकरी गुरुग्राम के एक होटल में लग गई। आरोप है कि शेफ उसे लगातार परेशान कर रहा था। इससे वह अवसाद में आ गई, गुरुग्राम से युवती वापस आगरा लौट आई। युवती का मानसिक परेशानी का इलाज चल रहा था। 12 दिन पहले युवती ने एक साथ काफी मात्रा में गोली खा लीं, इससे युवती की तबीयत बिगड़ गई उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह युवती की मौत हो गई।
मोबाइल में मिले हाथ को ब्लेड से काटने के वीडियो
युवती के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने युवती के मोबाइल को देखा तो उसमें शेफ के हाथ को ब्लेड काटने के वीडियो पड़े हुए थे। आरोप है कि युवक के लगातार परेशान करने से ही उसने सुसाइड की है।