आगरालीक्स…आगरा में बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी का प्रदर्शन. आरोप—हर माह मेंटेनेंस देकर भी नहीं मिल रही सुविधा. टोरंट के कनेक्शन तक नहीं. पुलिस लाइन में ज्ञापन सौंपा
आगरा के पारस पर्ल्स एक्सटेंशन के निवासियों ने बुधवार को बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आरोप है कि मैंटेनेंस के नाम पर बिल्डर प्रतिमाह प्रति फ्लैट से 3-4 हजार रुपए ले रहा है लेकिन सुविधा यहां नहीं मिल रही हैं. बिजली, गंदगी सुरक्षा जैसी तमाम परेशानियों से तंग आज पारस पर्ल्स एक्सटेंशन के पदाधिकारी व निवासी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी प्रवेश वर्मा व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिले और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.सोसाइटी के अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि यहां 150 फ्लैट हैं. बिल्डर फ्लैट मालिकों को निजी रूप से टोरंट के कनेक्शन नहीं लेने देता. खुद ने कनेक्शन ले रखा है, उसी प्राइवेट मीटर से अधिक कीमत में सभी को बिजली सप्लाई की जाती है. महासचिव अशीष जैन व उपाध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि फ्लैट बेचते समय बिल्डिंग में सात लिफ्ट बताई गईं थी लेकिन लगाई गईं सिर्फ तीन. आरोप लगाया कि न ही फायर ब्रिगेड की एनओसी है और न ही एडीए से सीसीओसी का सर्टिफिकेट लिया गया है. विपिन गोयल ने कहा कि प्रति माह 3-4 हजार मैनेंटेंस का देने पर भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं. सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है. जो हैं वह खराब है. जब से बिल्डिंग बनी है, तब से पेंट नहीं किया गया है.
इन लोगों ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से डॉ अशोक गर्ग, जितेंद्र गर्ग, प्रेमचंद जैन, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक गोयल आशीष जैन, विकास गर्ग, नीरज जैन, हरीश करीरा, अभिसार अग्रवाल, साहिल महाजन, भावेश जैन, दुर्गेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विपिन गोयल, अशोक अग्रवाल, महेंद्र खंडेलवाल, दीपक ठाकुर, अंकित गर्ग, विनोद कपूर, संजय गर्ग, आशुतोष गोयल, विजय गुप्ता, अमित अग्रवाल, जयदीप टंडन, जय प्रकाश, पुनीत आनंद, राजेश यादव, मानव गर्ग, सिद्धार्थ जैन, मोहित गोयल आदि मौजूद थे.