आगरालीक्स… आगरा में गुरुद्वारा से चोरी करते हुए नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
आगरा के थाना रकाबगंज में गुरुद्वारा है, यहां गुरुवार को गुरुद्वारा खोला गया तो ताले टूटे हुए थे। गुरुद्वारा के अंदर से कीमती सामान और ज्वैलरी नहीं थी, इससे खलबली मच गई। गुरुद्वारा से जुडे लोग और पुलिस पहुंच गई।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर
गुरुद्वारा में चले सीसीटीवी को देखा गया, इसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं, इन्होंने रुमाल से मुंह ढक रहा है। ये इत्मिनान से गुरुद्वारा के अंदर से चोरी करने के बाद सामान को एक कपडे में बांध रहे हैं। चोरी का सामना लेकर गायब हो गए। गुरुद्वारा में दो जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं, एक सीसीटीवी के कनेक्शन कटे हुए थे।
सीसीटीवी में रात करीब 11.30 बजे दो चोर दानपेटिका से चोरी करते नजर आए। दोनों मुंह पर रूमाल बांधे हुए और सिर पर कैप लगाए थे। करीब आधे घंटे तक पेटिका का ताला तोड़ने में लगे रहे। उसके बाद एक बैग में कैश इकट्टा किया और बड़े आराम से निकल गए।
खुल गया मामला
थाना रकाबगंज प्रभारी ने बताया कि सेवादार गुरमीत सिंह को शक में पकड़ा था। उससे पूछताछ की गई। गुरमीत ने पुलिस को बताया कि चचेरे भाई जसवंत सिंह और रेशम सिंह निवासी ऊधम सिंह नगर (पंजाब) के साथ चोरी की योजना तैयार की थी। वह गुरुद्वारे में सेवा करता है। वे दोनों भाग गए। चोर करीब पचास हजार रुपये और कुछ सामान ले गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में दबिश दे रही है।
ज्वैलरी चोरी करते सीसीटीवी में कैद
आगरा में बैंक के बाहर खडे एक्टिवा को चोरी कर ले गए, एक्टिवा में छह लाख की ज्वैलरी थी, यह सीसीटीवी में कैद हो गया है।
कमला नगर निवासी सराफ सजल गोयल शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने अपना एक्टिवा स्कूटर बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। बैंक से रुपये निकालने के बाद शाम तकरीबन चार बजे बाहर आए तो स्कूटर नहीं मिला। सजल ने एक्टिवा को आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। स्कूटर की डिकी में 200 ग्राम सोने के आभूषण सहित कई कागजात रखे हुए थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर एक्टिवा चोरी करके ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।