आगरालीक्स…आगरा में अब खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन. कई दुकानों पर की छापेमारी. 16 नमूने जांच को भेजे. खाद विक्रेताओं को दी चेतावनी—गड़बड़ी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई
आगरा में लगातार मिल रही खाद की कालाबाजारी की शिकायत के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है. डीएम मनीष बंसल के आदेश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने, अधिक मूल्य उर्वरक की बिक्री, जमाखोरी, कालाबजारी को रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को आगरा में संचालित उर्वरक विक्रेतओं की दुकानों/गोदामों पर टीमें गठित की गई, जिसके क्रम में तहसील सदर एवं किरावली में जिला कृषि अधिकारी, आगरा, जिला उद्यान अधिकारी आगरा, तहसील बाह एवं खेरागढ़ में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बाह, आगरा, तहसील एत्मादपुर एवं फतेहाबाद में उप कृषि निदेशक आगरा, अपर जिला कृषि अधिकारी आगरा, के द्वारा आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी। तहसील एत्मादपुर में न्यू केसी त्यागी खाद बीज भन्डार, धाकरे खाद बीज भन्डार एवं तहसील फतेहाबाद में कुशवाह खाद बीज भन्डार, तैगुरिया खाद बीज भन्डार, दीपक बीज भन्डार, सांई ट्रैडर्स फतेहाबाद, शकुन्तला खाद बीज भन्डार, दुवे खाद बीज भन्डार इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं तहसील बाह में पूजा खाद भन्डार, गिर्राज खाद भन्डार, बिधौलिया खाद बीज भन्डार इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं तहसील किरावली में आशी खाद बीज भन्डार, किसान खाद बीज भन्डार, इत्यादि का निरीक्षण किया गया गठित टीमो द्वारा इस प्रकार कुल 16 उर्वरक नमूने ग्रहित किये गये जिसको परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया. उर्वरक नमूने अमानक स्तर पर पाये जाने पर उर्वरक नियत्रंण आदेश के प्राविधान के तहत कठोरतम कार्यवाही की जायेगी. साथ ही गठित टीमों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी जोत के आधार पर, आधार कार्ड और खतौनी के साथ संस्तुत मात्रा में निर्धारित दर पर बिना किसी अन्य उर्वरकों की टैगिंग के उपलब्ध कराये यदि किसी विक्रेता की शिकायत प्राप्त होती है तो जांचोपरान्त सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, यह कार्यवाही अब निरन्तर चलती रहेगी.