Wednesday , 2 September 2026
Home हेल्थ Agra News: IMA Agra’s cultural evening held at Sursadan on Doctors’ Day…#agranews
हेल्थ

Agra News: IMA Agra’s cultural evening held at Sursadan on Doctors’ Day…#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने जब अपने डांस स्टेप दिखाए तो जमकर बजीं तालियां. रैम्प पर उतरीं डॉक्टर्स ने दिखाई अदाएं. डॉक्टर्स डे पर सूरसदन में हुई आईएमए आगरा की सांस्कृतिक संध्या

आईएमए आगरा की ओर से डॉक्टर्स डे पर एक ओर जहां पूरे दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किए गए और लोगों को आकस्मिक चिकित्सा तथा हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों में जीवन बचाने के लिए सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण और प्रदर्शन किया गया तो वहीं शाम को सूरसदन में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम की थीम "Relations – The Bonding" रही। विभिन्न रीजनल मेडिकल एसोसिएशनों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न रिश्तों की भावनाओं और समय के साथ उनमें आए परिवर्तनों का अत्यंत प्रभावशाली मंचन किया.

कार्यक्रम में डा अनूप दीक्षित ने शोले की रीमेक के लिए चिकित्सकों की पैरोडी कर सभी को खूब हंसाया तो डा अनुज कुमार, डा राजीव पचौरी, डा आयुष, डा दीपा, डा सुशांत ने चिकित्सकों के जीवन काल की घटनाओं को गीत माला में पिरोया और जमकर समा बांध दिया. इस बार की थीम चूंकि संबंधों एवं रिश्तों पर थी इसलिए किसी रीजनल एसोसिएशन ने गुरु शिष्य संबंध, किसी ने पिता के ऊपर, किसी ने पति पत्नी तो किसी ने दोस्तों पर अद्भुत नृत्य श्रृंखलाएं पेश कीं. रैंप वॉक पर 50 से ज़्यादा चिकित्सकों ने जलवा बिखेरा.

इस अवसर पर डॉ. रणवीर त्यागी को इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर IMA आगरा द्वारा सम्मानित किया गया. IMA आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं. उन्होंने चिकित्सकों से सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया. मानद सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समाज के प्रति अपने दायित्वों को पुनः संकल्पित करने का अवसर है. उन्होंने बताया कि IMA आगरा भविष्य में भी सीपीआर प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान निरंतर संचालित करता रहेगा.

कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों, प्रायोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता कुशवाहा ने सभी कलाकारों, विभिन्न रीजनल एसोसिएशनों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीयता, सौहार्द और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं. कार्यक्रम में IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे. एन. टंडन, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी डॉ.सुनील शर्मा एवं डॉ. ओ. पी. यादव ,डा डी वी शर्मा,डा अनूप दीक्षित,डा शरद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Microbiolgy lab among 8 labs of UP for Swine Flu Test

आगरालीक्स आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की आठ लैब को...

error: Content is protected !!