आगरालीक्स…आगरा में रामबाग से टेढ़ी बगिया तक नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण. 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. फुटपाथ घेरकर खड़े थे एजेंसी के ई वाहन
आगरा नगर निगम की ओर से लगातार अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को रामबाग से टेड़ी बगिया तक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. इस दोरान सार्वजनिक स्थान पर निर्माण सामग्री रखकर और फुटपाथ पर ई वाहन खड़े कर बिक्री व गंदगी करने वाले दुकानदारों पर 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. नगर निगम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा.कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने जांच में पया कि एक ई व्हीकल एजेंसी ने अपने ई वाहन फुटपाथ पर खड़े कर दिए थे. इससे पैदल चलने वालों की आवाजाही बाधित हो रही थी. नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एजेंसी स्वामी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया और फुटपाथ को खाली कराया. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में फुटपाथ पर वाहन खड़े कर बिक्री नहीं की जाए.
अभियान के दौरान फुटपाथ पर कब्जा कर स्टॉल संचालक खाद्य सामग्री बेच रहे थे. दुकान के आसपास दोने पत्तल और अन्य कचरा फेंककर गंदगी फैलाई जा रही थी. इस पर नगर निगम ने स्टॉल संचालक पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया और तुरंत सफाई के निर्देश दिए. इकसे अलावा हाथरस रोड पर मेटेरियल और आयरन फैक्ट्री के बाहर सड़क पर बजरी व डस्ट फैलाने पर तीस—तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. कई ठेल धकेल वालों के भी चालान किए गए.