आगरालीक्स…श्री अमरनाथ यात्रा शुरू.. हर—हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल पहुंचा. जयघोषों से गूंजी वादी…
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से चला श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच गुरुवार को बालटाल आधार शिविर पहुंच गया. तीर्थयात्रियों के पहुंचने से जयघोषों से बालटाल की वादी बाबा बर्फानी और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी. यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी एडवाइजरी का पालन करने और विभिन्न स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क का लाभ उठाने की अपील की.पहले ही दिन बड़ी संख्य में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी श्री अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.