आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में फर्जी पुलिस कर्मी बनकर हॉस्पिटल के कंपाउंडर से स्कूटर लूटा, डिकीबि में रखा था मोबाइल, दो अरेस्ट।
आगरा के अर्जुन नगर के रहने वाले आकाश सिकंदरा के अस्पताल में कंपाउंडर हैं। बुधवार रात को वे अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। आगरा किला के पास बाइक सवार दो युवक आए, खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए आकाश को रोक लिया। कहा कि हेलमेट नहीं लगाया है, कागज दिखाओ, इससे आकाश घबरा गया।
धक्का देकर स्कूटर लेकर भागे
बाइक सवार फर्जी पुलिस वालों ने कहा कि चौकी पर चलना पड़ेगा, स्कूटर पर आकाश को पीछे बिठा लिया और बाइक सवार एक युवक स्कूटर चलाने लगा। बिजली घर स्थित अंबेडकर पार्क के पास युवक ने आकाश को स्कूटर से नीचे उतार दिया और धक्का देकर भाग गए। आकाश ने चौकी पर जाकर सूचना दी, बताया कि डिकी में मोबाइल रखा हुआ था इसलिए घटना के तुरंत बाद सूचना नहीं दे सका।
मोबाइल की लोकेशन से घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने आकाश के मोबाइल की लोकेशन चेक की, इसके साथ ही सीसीटीवी खंगाले। डीसीपी सिटी के अनुसार, पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद नगला टीन धांधुपुरा निवासी राजेश और सचिन सिकरवार को अरेसट किया है।