आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज, जैली के लिए नमूने. चिली सॉस के दो कार्टन सीज तो चिली सॉस की 140 बोतलें एक्सपायरी मिलीं. मौके पर ही कराईं नष्ट
आगरा में मिलावट के खिलाफ एफएसडीए का एक्शन जारी है. दूध, पनीर और मिठाइयों के बाद अब एफएसडीए ने कई स्टोरों पर जाकर सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज, जैली के नमूने लिए. शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और ई कॉमर्स वितरण केंद्रों एवं निर्माण इकाइयों पर एफएसडीए टीम ने सघन निरीक्षण किया और नमूने कलेक्ट किए. यही नहीं इस दौरान चिली सॉस के दो कार्टन सीज भी किए गए और चिली सॉस की ही 140 बोतलें एक्सपायरी मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया.इन जगहों से लिए गए नमूने
कार्यवाही के दौरान Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket), न्यू आगरा, दयालबाग एवं Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदरा से ओरिएंटल सॉस, मिक्स्ड फ्रूट जैम, मैंगो पिकल, चटनी, रेड चिली सॉस, मेयोनीज़ एवं ग्रीन चिली सॉस सहित कुल 08 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में बांके बिहारी इंटरनेशनल, अकबरा, सिकंदरा से मेयोनीज़ एवं चिली गार्लिक सॉस के 02 विधिक नमूने, ओम साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकता से टोमैटो केचअप एवं पिज्जा-पास्ता सॉस के 02 विधिक नमूने, तथा Instakart Services Private Limited, पश्चिमपुरी, सिकंदरा से मेयोनीज़, रेड चिली सॉस, मैंगो पिकल, मिक्स्ड पिकल, ग्रीन चिली सॉस एवं मिक्स्ड फ्रूट जैम के 06 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त Blinkit By Bazaar सिकंदरा से Veg Mayonnaise Tandoori (Beeba), Schezwan Chutney (Ching's Secret Brand), Kissan Mixed Fruit Jam एवं Red Chilli Sauce के 04 विधिक नमूने तथा Blinkit स्टोर, अलकापुरी, जयपुर हाउस से Schezwan Chutney (Ching's Secret Brand) का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
अभियान के दौरान राम नरेश फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण भी किया गया, जहां से चिली सॉस का 01 विधिक नमूना लिया गया। निरीक्षण में लगभग ₹2,400 मूल्य के चिली सॉस के दो कार्टन अभिग्रहित (सीज) किए गए। साथ ही एक्सपायरी तिथि पार कर चुकी चिली सॉस की 140 बोतलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,000 थी, खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से मौके पर ही नियमानुसार विनष्ट कराई गईं। इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) योजना के अंतर्गत उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों के 04 सर्वे नमूने भी गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए।