आगरालीक्स…आगरा के एसआरके मॉल में धमाके की आवाज से मच गई दहशत. पुलिस ने तीन युवक और एक युवती हिरासत में लिए…
आगरा के हाइवे स्थित एसआरके मॉल में सोमवार शाम को अचानक तेज धमाके की आवाज से दहशत फैल गई. इससे माल मे घूमने आए लोगों और दुकानदारों में अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है इनमें तीन युवक और एक युवती है. इनसे पूछताछ की जा रही है. पटाखे की धमाके की आवाजमीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाइवे सर्विस रोड पर स्थित एसआरके मॉल में सोमवार शाम को मॉल घूमने आए तीन युवकों में से एक ने अचानक पटाखा फोड़ दिया था. पटाखे की तेज आवाज से मॉल में दहशत फैल गई. दुकानदारों और शॉपिंग को आए लोगों में हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मियों ने तीन युवकों को पकड़ लिया. इनके साथ एक युवती थी थी. सूचना पर पुलिस आ गई और चारों को हिरासत में ले लिया गया. युवकों से पूछताछ की जा रही है.