आगरालीक्स…आगरा में भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के बेटे, बहू और नाती पर 1. 99 करोड की धोखाधडी के आरोप लगे हैं। आरोप रियल एस्टेट में उनके बिजनेस पार्टनर ने लगाए हैं। हालांकि, विधायक और उनके पुत्र का कहना है कि आरोप गलत हैं, जो आरोप लगा रहा था उसने बैंकों से फर्जीवाडा किया और गुजरात से आगरा आ गया। वह खुद उनके यहां सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था।
आगरा के कमला नगर निवासी अशोक अग्रवाल और उनके पुत्र अनुराग अग्रवाल ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान, उनके बेटे राजीव पाल सिंह, बहू रश्मि चौधरी और नाती शशांक चौधरी पर धोखाधडी के आरोप लगाए हैं। अशोक अग्रवाल का आरोप है कि 201
3 में विधायक के बेटे राजीव पाल सिंह ने रियल एस्टेट कंपनी शांति उदय इन्फ्राडाइट प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी। इसमें अनुराग अग्रवाल, उनकी बहन कोमलख् रश्मि चौधरी, शशांक चौधरी बराबर के शेयर होल्डर धारक थे। एक्सिस बैंक कमला नगर में खाता खोला गया और मउ में तीन भूखंड खरीदे गए। आरोप है कि रश्मि चौधरी ने भूखंड का एक हिस्सा 21 लाख रुपये में बिना बताए बेच दिया, इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 1 .99 करोड की धोखाधडी की। अशोक अग्रवाल का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है, स्पीड पोस्ट से शिकायत भेजी गई है।
आरोप हैं गलत, दागी है अशोक अग्रवाल
मीडिया से राजीव पाल सिंह का कहना है कि अशोक अग्रवाल गुजरात में बैंकों से फर्जीवाडा कर आगरा आ गया था, उसे सुपरवाइजर रखा था। उनके बच्चों को कंपनी में पार्टनर बनाया था।