आगरालीक्स… आगरा में मकान बनाना चाहते हैं, आपको ईंट से लेकर कुर्सी और ट्री गार्ड पर्यावरण अनकूल मिल सकेंगे। इसके लिए आगरा कंक्रीट प्रोडेक्टस लांच किया गया है। एसीसी सीमेंट कंपनी डायरेक्ट सेल्स के द्वारा लांच किए गए ग्रीन बिल्डिंग सेंटर (आगरा कंक्रीट प्रोडेक्टस) की फ्लाईएश की ईंट के रेट पारंपरिक ईंट की कीमत के बराबर हैं, साथ ही फ्लाईएश की ईंट एक ब्लॉक के रूप में होती है, इसलिए मकान बनाने में ईंट कम लगती हैं और सीमेंट, बालू की भी बचत होती है।

आगरा कंक्रीट प्रोडेक्टस, भारापुर रोड फतेहाबाद के शुभारंभ पर एसीसी के निदेशक सेल्स राजीव कुमार ने कहा कि आगरा में ताजमहल है, यहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए तमाम उपाए किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा कंक्रीट प्रोडेक्टस एक बडा प्रयास है। आगरा कंक्रीट प्रोडेक्टस के निदेशक इंजीनियर मनोज बरुआ ने बताया कि पारांपरिक ईंट के निर्माण के दौरान प्रदूषण होता है, इससे आगरा के आस पास ईंट का निर्माण बंद हो गया है। इन ईंटों के अत्याधुनिक विकल्प के रूप में फ्लाईएश की ईंट हाड्रोलिक प्रेशर के माध्यम से तैयार की जा रही हैं, इन ईंटों से मकान के निर्माण में कई फायदे हैं, ईंट कम लगती हैं और सीमेंट और बालू की मात्रा भी कम हो जाती है। इन्हीं उत्पादों से अब मकान बन रहे हैं। इसके साथ ही प्री कास्ट बाउंड्री वाल, छत के टाइल्स, खिडकी के फ्रेम, पेपर ब्लॉक, सजावटी ब्लॉक, बगीचे की कुर्सी, ट्री गार्ड सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। इस दौरान डायरेक्टर रमाकांत शर्मा एडवोकेट, ग्रीन बिल्डिंग सेंटर के नेशनल हेड दानिश रासिद, सेल्स हेड आशु अग्निहोत्री, एरिया मैनेजर अमित बनर्जी आदि मौजूद रहे।