अगरालीक्स…आगरा में सरकारी जमीन का फर्जी बैनामा कर बेचने वाले 21 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज. जांच में सामने आई जालसाजी..प्रशासन का एक्शन
आगरा के किरावली में सरकारी जमीन की अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में जिला प्रशासन ने 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इन लोगों ने फर्जी बैनामा कर किरावली में 0.2540 हेक्टेयर सरकारी भूमि बेच दी थी. शिकायत मिलने पर इसकी जांच तहसीलदार किरावली से कराई गई थी जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है.तहसील किरावली के ग्राम मौजा रायभा की खतौनी फसली 1425-1430फ0 के खाता संख्या 1344 के गाटा संख्या 1137 रकवा 0.2540 हे० भूमि श्रेणी-5-1 (कृषि योग्य भूमि नवीन परती (परती जदीद / बंजर), जो राजस्व अभिलेख में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है. इस जमीन के संबंध में यह शिकायत प्राप्त हुयी कि उक्त सरकारी भूमि का कय विक्रय विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किया गया है. शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार, किरावली से जांच करायी गयी.
इन 21 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा- श्री ओमप्रकाश पुत्र हेतराम 2. श्री महेन्द्र पुत्र हेतराम 3. श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी प्रमोद कुमार 4. श्री प्रमोद कुमार पुत्र सोरन सिंह 5. श्री रज्जो उर्फ राजेन्द्र पुत्र विस्सा राम 6. श्रीमती गंगा देवी पत्नी गौतम 7. श्री साहब सिंह पुत्र गौतम 8. श्री केशव पुत्र गौतम 9. श्रीमती हेमवती पत्नी सन्नी कुमार 10. श्री विजय कुमार पुत्र पीतम 11. श्री रनवीर सिंह पुत्र हरिभान 12. भूपेन्द्र पुत्र गिर्राज 13. प्रताप पुत्र कप्तान 14. वीरेन्द्र सिकरवार पुत्र कप्तान 15. डौली जैन पत्नी वीरेन्द्र कुमार जैन 16. विनोद कुमार पुत्र राम सिंह 17. जितेन्द्र पुत्र अर्जन सिंह 18. श्याम सिंह पुत्र साधू सिंह 19. जोगेश पुत्र बाबू 20. बच्चू पुत्र सुक्की 21. दिनेश पुत्र भूप सिंह द्वारा जालसाजी करते हुए केता-विक्रेता व गवाह के रूप में सम्मिलित होते हुए कुल 06 बैनामें निष्पादित किये गये हैं. प्राप्त आख्या के कम में उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा थाना किरावली में तहरीर प्रस्तुत की गयी. प्रस्तुत तहरीर के कम में उपरोक्त 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 5 जुलाई को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।