आगरालीक्स…फील्डिंग के सरताज साउथ इंडियन क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने परिवार के साथ ताज का दीदार किया। वे अपने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल पहुचे। यहां उन्होंने परिवार संग फ़ोटो कराए और ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली।
सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचे, उनके साथ बेटी और बेटा भी थे।
ताजमहल में सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पहचान लिया। उनके साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए।
मोहब्बत ए ताज देखा
ताज का भ्रमण करने के बाद उन्होंने आगरा किला भी देखा। शाम को कलाकृति ऑडिटोरियम में ‘मोहब्बत द ताज’ शो देखने के बाद वे टूरिस्ट ट्रेन से लौट गए।
ताजमहल देखने के बाद जोंटी रोड्स ने टवीट किया इसमें उन्होंने ताजमहल की तारीफ करते हुए लिखा कि ताजमहल मुहब्बत का प्रतीक है।