आगरालीक्स.. आगरा में 10 मिनट लूट का लाइव सीन देख लोगों के साथ बदमाश भी दहशत में आ गए। पर्स लूटा, बदमाशों के पीछे दौडे तो तमंचा तान लिया, बाइक कार से टकराई, बदमाश संभल कर दौडने लगे, पीछे लोग भाग रहे थे, स्कूटी सवार को तमंचा दिखाकर स्कूटर लेकर बदमाश फरार हो गए।
आगरा में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जीजी धीर को दिखाने के लिए एटा से गिरीश कुमार अपनी बेटी के साथ आए थे। वे दोपहर तीन बजे सेंट पाल्स कॉलेज के पास स्थित डॉ जीजी धीर के क्लीनिक से बेटी को दिखाकर निकले। पीछे से अपाचे सवार दो बदमाश आए, उन्होंने युवती के पर्स पर झपटटा मारा और पर्स लूटकर भागने लगे। गिरीश कुमार ने पीछा किया तो उन पर तमंचा तान लिया, वे रुक गए।
कार से टकराई बाइक
सेंट पॉल्स कॉलेज से आगे निकलते ही सामने से आ रही कार से अपाचे टकरा गई, इससे दोनों बदमाश गिर गए। गिरीश ने शोर मचा दिया, बदमाश खडे हुए और भागने लगे, लोग उनके पीछे भाग रहे थे। सामने से स्कूटी सवार आ रहा था, बदमाश उसके सामने खडे हो गए, तमंचा निकाल लिया। स्कूटी सवार को उतारकर बदमाश स्कूटर पर बैठकर भाग गए।
दहशत में पर्स और सामान फेंक गए
बाइक के कार से टकराने से बदमाश भी दहशत में आ गए, उन्होंने पर्स भी फेंक दिया, बदमाशों का पर्स भी गिर गया। पुलिस अपाचे और पर्स से बदमाशों की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
10 मिनट तक चला सीन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
पर्स लूटने के बाद स्कूटी लेकर भागने तक 10 मिनट तक बदमाश और पब्लिक के बीच मामला चला, पब्लिक ने बदमाशों को पकडने की कोशिश की लेकिन उन पर तमंचा होने पर कदम रुक गए।
स्कूटी लूट का मुकदमा
गिरीश कुमार ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया, वे अपनी बेटी को लेकर एटा चले गए। रात को स्कूटी सवार की तहरीर पर बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
फाइल फोटो