आगरालीक्स …ताजमहल का दीदार करने आए पति पत्नी भिड गए, पति ने पत्नी से कहा कि खूबसूरत तो मुमताज थी, पत्नी बोली मुमताज की कब्र के साथ ही फोटो खिंचवा लो।
अलीगढ के पति पत्नी ताजमहल देखने के लिए आए थे, युवक ने अपनी पत्नी से कहा कि मुमताज खूबसूरत थी, वह बात तुममें नहीं हैं। इससे युवती नाराज हो गई, युवक ने अपनी पत्नी से डायना बेंच पर फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया।
मुमताज की कब्र के साथ खिंचवाओ फोटो
पत्नी नाराज थी, युवक ने अपनी पत्नी से कहा कि डायना बेंच पर साथ में फोटो करा लो। इस पर वह बोली की मुमताज की कब्र के साथ खिंचवाओ फोटो, तुम्हें तो वही सुंदर लगती है, मैं कहां सुंदर हूं।
पत्नी की लगा दी पिटाई
बार बार बुलाने के बाद भी युवती फोटो कराने के लिए डायना बेंच पर नहीं आई तो युवक गुस्से से तमतमा गया और युवती की पिटाई लगा दी।
उस समय ताजमहल में लोहामंडी थाना में तैनात कांस्टेबल रुखसाना परवीन परिवार सहित ताज देखने गई थी, उन्होंने
महिला की पिटाई होते देखी, तो उनसे रहा न गया। सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी। सीआईएसएफ के आते ही उस महिला के पति ने माफी मांग ली। पत्नी ने भी कह दिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहती है